Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:रंगोली प्रतियोगिता में ब्लाक फखरपुर व तेजवापुर रहा अव्वल

Bahraich News:रंगोली प्रतियोगिता में ब्लाक फखरपुर व तेजवापुर रहा अव्वल

संवाददाता

बहराइच। ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ जनपद के सभी अर्ह नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावलियों में शामिल किये जाने और शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में आयोजित ग्याहरवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्पोर्टस स्टेडियम बहराइच में मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित अलग-अलग थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रंगोली प्रतियोगिता में विकास खण्ड चित्तौरा, तेजवापुर, फखरपुर, रिसिया, हुज़ूरपुर व महसी के परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विकास खण्ड फखरपुर व तेजवापुर को प्रथम, हुज़ूरपुर व रिसिया को द्वितीय तथा महसी व चित्तौरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतिभाग करने वाले सभी विकास खण्डों की टीमों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय व मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम आसरे वर्मा, क्रीड़ाधिकारी एआर. अंसारी व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें : वर्दी में लूट करने वाले दारोगा-सिपाही होंगे बर्खास्त

Bahraich News:रंगोली प्रतियोगिता में ब्लाक फखरपुर व तेजवापुर रहा अव्वल
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular