Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:यूपी दिवस पर मण्डल स्तर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता

Bahraich News:यूपी दिवस पर मण्डल स्तर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता

संवाददाता

बहराइच। संस्कृति विभाग द्वारा मण्डल स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता के विजयी कलाकारों को 24 से 26 जनवरी की अवधि में नोयडा एवं लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2021 के अवसर पर पुरस्कार स्वरूप वेशभूषा/वाद्य यंत्र क्रय हेतु सहायता प्रदान करते हुए विजयी प्रतिभागी दलों को आयोजन में भी सहभागिता प्रदान की जायेगी। मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक सांस्कृतिक दल व्यक्तिगत रूप से अथवा ई-मेल के माध्यम से अपने आवेदन-पत्र मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय को 12 जनवरी तक उपलब्ध करा सकते हैं। मण्डल स्तर पर 18 व 19 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे के मध्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का विवरण, नियम शर्तें व आवेदन-पत्र की प्रति मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : इसलिए युवक ने एक ही मंडप में रचाई दो युवतियों से शादी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular