Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Bahraich News:युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

संवाददाता

बहराइच। जिले में इमामगंज बरदहा मार्ग पर गुरुवार को सुबह युवक की लाश मिली है। उसके हाथ व पांव प्लास्टिक की रस्सी से बंधे मिले हैं। युवक की गला घोटकर हत्या की आशंका जताई गई है। युवक का पत्नी से अलगाव चल रहा था। जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ महसी कमलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक के कुछ ससुरालवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
खैरीघाट थाने के इमामगंज बरदहा मार्ग पर गोविंदापुर के पास नहर किनारे स्थित एक खेत में गुरुवार सुबह एक युवक की लाश दिखाई दी। युवक के दोनों हाथ व दोनों पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे मिले। गले पर स्याह निशान पाए गए। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ लगी तो युवक की पहचान इसी थाने के भकुरहा निवासी 24 वर्षीय परशुराम पुत्र आत्मा राम के रूप में हुई। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया।रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना थाने पर दी।
प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहकीकात शुरू की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व मोतीपुर थाने के मिहींपुरवा चिक मंडी मोहल्ला में हुई थी। उसके एक पांच वर्षीय बेटी लाडो है। लंबे समय से पति से अलगाव चल रहा है। बेटी अपने मां के साथ थी। परशुराम बेटी को अपने पास लाने की कोशिश कर रहा था। वह बुधवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मूंगफली का ठेला लेकर बिक्री को निकला था। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल वालों की ओर से हत्या की वारदात की आशंका जताई गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया गया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular