संवाददाता
बहराइच। कपटू को मुँह का कैंसर है। आयुष्मान कार्ड न होने के कारण वह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया मेडिकल कालेज से वापस लौट आये। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे ने सजगता दिखाते हुए तत्काल उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया। अब उनके इलाज का सारा खर्च आयुष्मान भारत के जन-आरोग्य योजना से किया जाएगा। पखरपुर के कमला पट्टीपुर निवासी 52 वर्षीय कपटू को मुँह का कैंसर है। इलाज के लिए राममनोहर लोहिया मेडिकल कालेज लखनऊ गए। इलाज में अधिक खर्च आने के कारण उनसे आयुष्मान कार्ड मांगा गया ताकि उनका इलाज निःशुल्क हो सके। मौके पर कोई दस्तावेज न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस बात की जानकारी होने पर आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी रवींद्र त्यागी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल आयुष्मान कार्ड जारी करवाया। इसके लिए कपटू से आवश्यक दस्तावेज भी लिए गए जिसमें आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के तहत जारी प्रधानमंत्री का पत्र तथा व्यक्तिगत पहचान के लिए वोटर कार्ड शामिल था।
यह भी पढें : बाइक बोट घोटाले में 245 और मोटर साइकिलें बरामद
गरीबों के चलायी गयी इस योजना के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुये कपटू ने स्वास्थ्य महकमे का भी आभार व्यक्त किया। कहा कि इस कार्ड के जरिये अब पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज राममनोहर लोहिया में हो सकेगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रवींद्र त्यागी ने बताया कि जिनके पास आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के तहत जारी प्रधानमंत्री का पत्र या आयुष्मान भारत की सूची में नाम है ऐसे सभी लोगों को अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लेना चाहिए ताकि तत्काल आवश्यकता पड़ने पर इलाज के लिए बेवजह भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि सूची में नाम जानने के लिए नजदीकी किसी भी जनसेवा केंद्र अथवा किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इसकी जानकारी ली जा सकती है और यहीं से आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जा सकता है। इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही पड़ता है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक इस योजना के तहत 19358 आयुष्मान कार्ड धारक अलग-अलग बीमारियों का निःशुल्क इलाज करा चुके हैं।
यह भी पढें : राष्ट्रपति के बेटे ने पिता के खाते से वेश्या को किया 18 लाख का पेमेंट
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
