Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:मानक के अनुसार की जाय धान की खरीद-मण्डलायुक्त

Bahraich News:मानक के अनुसार की जाय धान की खरीद-मण्डलायुक्त

संवाददाता

बहराइच। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्य, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, निर्माण कार्य, कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम व बचाव, धान खरीद, गन्ना मिलों का संचालन, स्वेटर वितरण, नहरों का संचालन आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि ठण्ड के मौसम को मद्देनज़र रखते हुए ऐसे सार्वजनिक स्थलों जहॉ पर यात्रियों का आवागमन होता है, रात्रि में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाय। आयुक्त ने यह भी कहा कि जनपद में संचालित हो रहे रैन बसेरों में सभी माकूल बन्दोबस्त किये जाय, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
कोविड-19 महामारी के संक्रम की रोकथाम व बचाव कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले लोगों की जांच अवश्य करायी जाये तथा मलिन बस्तियों तथा सम्पर्कों पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संचल मोबाइल वैन से कोरोना की जांच भी करायी जाय। धान खरीद की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया। शासन की मंशानुरूप कृषकों से धान की खरीद की जाय। खरीद कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, फर्ज़ी कृषकों व बिचैलियों को भी चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही की जाय। बैठक के दौरान आयुक्त ने अन्य बिन्दुओं की भी समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस नानपारा के सूरज पटेल आईएएस, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, महसी के एसएन त्रिपाठी, पयागपुर के कीर्ति प्रकाश भारती, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी शोभाराम वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular