संवाददाता
बहराइच। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में एक के बाद एक कड़ी जुड़ती जा रही है। ऐसे में हमारे देश के नन्हें-मुन्हें कैसे पीछे रह सकते हैं। जिले में 400 छात्रों के अपनी गुल्लक दान देकर आस्था की सच्ची मिसाल दी है।
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परिसर गगनभेदी नारों से गूंज उठा। हर तरफ स्कूली पोशाक में बच्चों का कौतुहल देखने वाला था। मंच पर भगवाधारियों का जमावड़ा लगा रहा। गुनगुनी धूप के साथ बह रही मंद-मंद हवा के बीच बच्चा-बच्चा राम का, श्रीराम के काम का नारा लगाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज कुमार ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर गुल्लक दान अभियान का उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के लिए लंबे समय तक चले आंदोलन हर जुबान पर रटा रहने वाला यह नारा फैसले के बाद से ही चरितार्थ हो रहा है। भव्य व दिव्य मंदिर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए प्रतिमान स्वरूप मंदिर बनाने के संकल्प को पूरा करने में छात्रों का योगदान भी सराहनीय है। कहा कि जिस पर भगवान राम के कार्य के लिए हनुमान जिन बिना विश्राम लगे रहे, उनके मंदिर के लिए छात्रों को भी अपने लक्ष्य के लिए लगना होगा। जेब खर्च व खिलौनों के लिए जुटाए धन से भरे गुल्लक को 400 छात्रों ने सह प्रांत प्रचार को सौंपा। विद्या मंदिर की छात्राओं ने मां सरस्वती की स्तुति भी की गई। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह रमेश कुमार ने किया। वरिष्ठ प्रचारक गंगा सिंह, जिला प्रचारक राहुल, जिला कार्यवाह भूपेंद्र, डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय, कमलेश कुमार अग्रवाल, दीनदयाल पाठक, अतुल गौड़, विनोद सिंह, डॉ. सुभाष, ललित दीक्षित, प्रेम प्रकाश, रमेश जायसवाल, एकता जयसवाल, राम नरेश वर्मा, सुशील कुमार राव, शिव शंकर सिंह, आलोक कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मिश्र, अजय गांधी, दिनेश त्रिपाठी, जितेंद्र बाजपेई, सोनम तिवारी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक सिंघानिया, संदीप कनौजिया, धनंजय, पुनीत मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
