संवाददाता
बहराइच। कैसरगंज पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई कार व चोरी की 5 बाइकें बरामद की गई हैं। बरामद हुई कार 24 जनवरी की रात को लूटी गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने कैसरगंज पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। एसएचओ संजय कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मंगलवार की रात हुजूरपुर रोड पर बरुआ घाट चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक टाटा एल्ट्रोस कार से आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने कार में बैठे तीनों लोगों से पूछताछ की तो एक ने अपना नाम शिवम सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी कारीकोट थाना सुजौली जनपद बहराइच, दूसरे ने अपना नाम विपिन मिश्रा पुत्र सत्य प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम बमियारी थाना फखरपुर तथा तीसरे ने अपना नाम जीतू भास्कर पुत्र लल्लन निवासी घसियारीपुरा चुंगी नाका कोतवाली बहराइच बताया। पुलिस की पूछताछ में इन सभी ने 24 जनवरी को कैसरगंज थाने के बहराइच-लखनऊ हाइवे पर स्थित एफसीआई गोदाम के पास ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर कार लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने जब इनसे और पूछताछ की तो अभियुक्तों ने कई बाइक चोरी की घटना में लिप्त होने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों की निशानदेही पर चार बाइकें व एक एक्टिवा विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद की हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त अच्छे परिवार के हैं। शिवम सिंह रामस्वरूप कॉलेज लखनऊ से बी फार्मा का छात्र है। दूसरा विपिन मिश्रा लखनऊ से बीएससी का छात्र रह चुका है तथा जीतू भास्कर महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच में ग्यारहवीं का छात्र है। गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर अपराधी हैं। जिनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम व स्वाट सर्विलांस टीम को पचीस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
यह भी पढें : योगी मंत्रिमंडल के आधा दर्जन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में, फेरबदल जल्द
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
