Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:फीता काटकर ‘टीका उत्सव’ का डीएम ने किया शुभारम्भ

Bahraich News:फीता काटकर ‘टीका उत्सव’ का डीएम ने किया शुभारम्भ

संवाददाता

बहराइच। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं आहवान पर संचालित देशव्यापी विशेष टीकाकरण अभियान अन्तर्गत माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा 11 से 14 अप्रैल 2021 तक ‘‘टीका उत्सव’’ मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। महर्षि बालार्क ज़िला चिकित्सालय बहराइच में जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने जनपद में आयोजित हो रहे ‘‘टीका उत्सव’’ का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
टीका उत्सव के शुभारम्भ के उपरान्त श्री कुमार ने वैक्सीन रूम, टीकाकरण कक्ष इत्यादि का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सी.एम.ओ. डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान अवधि में महर्षि बालार्क चिकित्सालय के अलावा ट्रामा सेन्टर तथा जनपद के समस्त सामुदायिक चिकित्सालयों पर 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों का टीकाकरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल आईएएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के. साहनी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के. सिंह, डी.डी.ई.एच.आई.ओ. बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Bahraich News:फीता काटकर ‘टीका उत्सव’ का डीएम ने किया शुभारम्भ

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular