Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:फांसी लगाकर वीडीओ ने कर लिया आत्महत्या

Bahraich News:फांसी लगाकर वीडीओ ने कर लिया आत्महत्या

संवाददाता

बहराइच। जिले में शहर के सिविल लाइन इलाके में सोमवार सुबह एक ग्राम विकास अधिकारी का शव उनके कमरे में नायलोन की रस्सी के फंदे से पंखे से लटकता मिला, जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को तहकीकात में जानकारी हुई कि वह अवसादग्रस्त थे। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देहात कोतवाली के सिविल लाइन निवासी 53 वर्षीय मनीष प्रताप सिंह पुत्र केपी सिंह का शव सोमवार सुबह उनके कमरे में छत के पंखे से नायलोन की रस्सी से लटकता पाया गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली को दी गई। कोतवाल बृजेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता रिटायर जज केपी सिंह ने बताया कि कुछ विभागीय समस्याओं के कारण वह लम्बे समय से मानसिक रूप से परेशान थे, जिससे अवसाद ग्रस्त रहने लगे थे। इस पर इन्हें कार्यालय से संबद्ध करा दिया गया था। उनका इलाज लखनऊ स्थित एक चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था। मनीष रात 10 बजे तक वह बिल्कुल सामान्य थे। पिता से बातचीत करने के बाद वह सोने के लिए चले गए थे। सुबह छह बजे तक जब वह नहीं जागे तो परिजन उनके कमरे में पहुंचे और वहां का हाल देखकर सन्न रह गए। कोतवाल बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular