संवाददाता
बहराइच। जिले के देहात कोतवाली पुलिस ने फरवरी के दूसरे सप्ताह में सिसई हैदर में मिली युवती की लाश के मामले में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये युवक का युवती से तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी की जिद पर युवक उसे बहाने से शहर लाया। उसने गला घोट कर युवती को मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी डा. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि देहात कोतवाली के सिसई हैदर में 8 फरवरी को एक युवती की लाश बरामद हुई थी। उसकी गला घोटकर हत्या हुई थी। इस मामले में हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 14 दिन बाद पुलिस के काफी प्रयास के बाद युवती की पहचान गोण्डा जिले के धानेपुर थाने के एक गांव निवासनी के रूप में हुई थी। एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी टीएन दुबे के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अपराध हेमेन्द्र पांडेय, उपनिरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल सर्विलांस टीम जितेन्द्र बहादुर सिंह, दरगाह थाने के हेड कांस्टेबल ज्ञान बहादुर सिंह को खुलासे की जिम्मेदारी दी। इस टीम ने लगातार इस केस पर मेहनत की। गुरुवार को शहर के दौनक्का से श्रावस्ती जिले के सोनवां थाने के चंद्रखा बुजुर्ग निवासी बब्बू सिंह उर्फ नीरज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
