निलम्बन के साथ ही विभागीय कार्यवाही की संस्तुति-CDO
एलबीएस व टामसन कॉलेज में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने पहले दिन प्रशिक्षण से गैर हाजिर 192 कर्मियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराने तथा निलंबन के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक शशांक त्रिपाठी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह के साथ दोनों प्रशिक्षण स्थलों पर पहुंचकर प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया। शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत निवार्चन 2021 के दृष्टिगत में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। नगर के शहीद आजम सरदार भगत सिंह इन्टर कालेज तथा एलबीएस पीजी कालेज में दो पालियों मे कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। बताते चलें कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत एलबीएस पीजी कालेज में डेढ़ हजार तथा टॉमसन कोलज में एक हजार कार्मिकों का प्रति पाली प्रशिक्षण सहित दोनों पालियों को मिलाकर कुल पांच हजार कार्मिकों का प्रतिदिन प्रशिक्षण होना है जिसमें शुक्रवार को प्रशिक्षण के पहले दिन एलबीएस कालेज में प्रथम पाली में 66 तथा द्वितीय पाली 57 सहित 123 व टॉमसन इन्टर कालेज में प्रथम पाली 33 व द्वितीय पाली में 36 सहित 69 कार्मिक अनुपस्थित मिले।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि अनुपस्थित रहने वालों में रेखा डोभाल सहायक अध्यापक, नूतन गुप्ता सहायक अध्यापक, सुनीता कुमार सहायक अध्यापक, रंजना मिश्रा सहायक अध्यापक, प्रीती वर्मा सहायक अध्यापक, अंजनी गुप्ता सहायक अध्यापक, अनुराधा सहायक अध्यापक, अरुलता वर्मा सहायक अध्यापक, अपेक्षा यादव सहायक अध्यापक, मंजू अग्रवाल सहायक अध्यापक, नीलम सोनकर शिक्षा मित्र, शिवानी श्रीवास्तव सहायक अध्यापक, मीरा चतुर्वेदी शिक्षा मित्र, पूनम देवी आंगनबाड़ी सहायिका, हरि शंकर सफाईकर्मी, देवी प्रसाद सोनकर सहायक राजस्व निरीक्षक, रंजना मिश्रा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, जुबेर अहमद वार्ड ब्वाय, सुनीता यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्री, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव लेखपाल, कुसुम देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महेश्वरी मौर्य आंगनबाड़ी सहायिका, विनय कुमार मत्स्य विभाग, राम चन्दर मेट, शालिनी सोनी लेखपाल, प्रदीप कुमार सफाई कर्मी, हनुमान प्रकाश श्रीवास्तव मण्डी निरीक्षक, रुक्मणी देवी आंगनबाड़ी सहायिका, संतोष कुमार वर्मा वरिष्ठ सहायक, विद्यावती आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ललिता आंगनबाड़ी सहायिका, सुनीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा शारदा देवी रनर सहित 159 अन्य कार्मिक प्रशिक्षण से अनुपस्थित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही के आदेश पर अनुपस्थित सभी कार्मिकों के विरूद्ध कोतवाली नगर में नामजद एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने के आदेश सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्वाचन प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले किसी भी कार्मिक को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण के लिए अपनी-अपनी निर्धारित तिथि व समय के अनुसार प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचें तथा ध्यान से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि निर्वाचन कार्य बिना किसी परेशानी के सम्पन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय मोहन वन, एलबीएस प्रिंसिपल डॉ. वंदना सारस्वत, पीडी सेवाराम चाधरी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक राजेश सिंह व गणेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
