Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:प्रथम त्रैमास में अवश्य पंजीकृत हो जाएं सभी गर्भवती महिलाएं

Bahraich News:प्रथम त्रैमास में अवश्य पंजीकृत हो जाएं सभी गर्भवती महिलाएं

जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक में डीएम शम्भु कुमार ने दिया निर्देश

संवाददाता

बहराइच। जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गॉवों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का प्रथम त्रैमास में पंजीकरण अवश्य करा लिया जाये ताकि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का बेहतर ढंग से फालोअप किया जा सके। इससे इनीमिया की समस्या का भी सही ढंग से समाधान हो सकेगा। पंजीकरण के समय एनिमिक महिलाओं का विवरण अलग से रखा जाय तथा तद्नुसार उनके स्वास्थ्य की देख-भाल की जाय। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव के भ्रमण के दौरान एएनसी. जॉच, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, एम.सी.पी. कार्ड को अनिवार्य रूप से देखें तथा आवश्यकतानुसार अपनी ओर से सुझाव भी दें। पोषण वाटिका की व्यवस्था के समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि जिला उद्यान अधिकारी से समन्वय कर उपयोगी वं आकर्षक वाटिका विकसित की जाय। पोषण पुनर्वास केन्द्र व मुख्यमंत्री सुपोषण घर की समीक्षा के दौरान विशेश्वरगंज, जरवल, बलहा, रिसिया, नवाबगंज व महसी में कम बच्चे भर्ती पाये जाने पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक माह 05 से कम बच्चे भर्ती पाये जाने पर सम्बन्धित सीडीपीओ का वेतन बाधित करने की कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढें : कोरोना से पूर्व बैंक मैनेजर की मौत, एक ही परिवार के तीन संक्रमित

जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये गये कि पोषण पुनर्वास केन्द्र व मुख्यमंत्री सुपोषण घर में बच्चों को रोकने के लिए अपने स्तर से अभिभावकों की काउन्सलिंग करें। श्री कुमार ने यह भी निर्देश दिया कि मुख्य चिकित्साधिकारी अपने स्तर से पोषण पुनर्वास केन्द्र व मुख्यमंत्री सुपोषण घर की व्यवस्थाओं की नियमित रूप से समीक्षा करते रहें। सीडीपीओ को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह कम से कम 10 बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र व मुख्यमंत्री सुपोषण घर रिफर किया जाय। श्री कुमार ने यह भी निर्देश दिया कि सीडीपीओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी ए.एन.एम. व आशा के साथ बैठक कर कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को पोषण पुनर्वास केन्द्र व मुख्यमंत्री सुपोषण घर के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल आई.ए.एस., मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह, डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवन्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व सी.डी.पी.ओ. मौजूद रहे।

यह भी पढें : लोगों को तोड़ने नहीं, आपस में जोड़ने का काम करता है खेल-बृजभूषण सिंह

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular