संवाददाता
बहराइच। जिले के बौंड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकती मिली है। यह खबर फैलते ही लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान होते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बौंड़ी थाने के नंदवल गांव के बाहर रविवार की सुबह राहगीरों ने बाग में बबूल के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे एक युवक की लाश लटकती देखी। राहगीरों के शोर पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। शव की पहचान इसी गांव निवासी 25 वर्षीय कौशलेंद्र पुत्र जवाहरलाल के रूप में हुई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। दरोगा सुभाषचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहकीकात की जा रही है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
