Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:पूर्ण निःशुल्क है आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, किसी को न दें...

Bahraich News:पूर्ण निःशुल्क है आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, किसी को न दें पैसा

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

संवाददाता

बहराइच। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य अभियान से आच्छादित गोल्डेन कार्ड विहीन परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से 10 मार्च से 24 मार्च 2021 तक जनपद में आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जायेगा। योजनान्तर्गत प्रति वर्ष प्रति परिवार 05 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार हेतु प्रति लाभार्थी के पास गोल्डेन कार्ड (जो अब आयुष्मान कार्ड के नाम से जाना जायेगा) का होना अनिवार्य है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में योजना के प्रारम्भ से अब तक 2,52,715 परिवारों के सापेक्ष 2,04,283 गोल्डेन कार्ड जारी कर 92848 परिवारों को आच्छादित किया जा चुका है। अभियान अवधि के दौरान जनपद के अवशेष परिवारों को आच्छादित करने के लक्ष्य को पूर्ण किया जायेगा। सीएमओ डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि प्रायः ऐसा देखा गया है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु 30 रुपए. प्रति कार्ड का प्राविधान होने के कारण लाभार्थियों द्वारा कार्ड बनवाने में रूचि नहीं ली जा रही है। अतः लाभार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि लाभार्थी को कार्ड निःशुल्क बनाया जायेगा। इस कार्य हेतु जनपद में शासन स्तर से 03 कम्पनियॉ सी.एस.सी.एस.पी.जी. प्राईवेट लिमिटेड, यू.पी.आई. एस.टी.एल. एवं महाग्राम फाउण्डेशन द्वारा ग्राम स्तर पर माइक्रो प्लान के आधार पर कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान गोल्डेन कार्ड (आयुष्मान कार्ड) हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं है। लक्षित परिवार में कम से कम 01 गोल्डेन कार्ड बनवाने पर प्रति परिवार 05 रू. तथा 01 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर प्रति परिवार 10 रू. की प्रोत्साहन राशि सम्बन्धित आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्री को दिया जायेगा। अभियान/पखवाड़े को सफल बनाने हेतु जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, आई.सी.डी.एस. आदि विभागों के अधिकारी सम्मिलित हैं। इसी प्रकार ब्लाक स्तर पर भी टास्क फोर्स का गठन किया गया है। प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में भी कैम्प लगाकर कार्ड बनाया जायेगा। सीएमओ ने यह भी बताया कि गत 08 मार्च 2021 को कोविड-19 टीकाकरण हेतु आयोजित सत्रों पर 10800 के सापेक्ष 6121 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया एवं 09 मार्च 2021 को आयोजित तीनों सत्रों पर 252 व्यक्तियों का टीकारकण कराया गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Bahraich News:पूर्ण निःशुल्क है आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, किसी को न दें पैसा
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular