Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:पुरानी रंजिश में गोली मार कर युवक को किया घायल

Bahraich News:पुरानी रंजिश में गोली मार कर युवक को किया घायल

संवाददाता

बहराइच। जिले के मोतीपुर थाने में एक युवक को उस समय हमलावर ने गोली मारकर घायल कर दिया। जब वह वालीबाल खेल कर घर आ रहा था। घायल को मोतीपुर सीएचसी लाया गया। गुरुवार को सुबह उसे एक्सरे के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मोतीपुर थाने के सोंगवा निवासी प्रवीण मोहन भारद्वाज (21) पुत्र जय प्रकाश भारद्वाज बुधवार की देर शाम बालीवाल खेलकर घर आ रहा था। रास्ते में वह गांव के चौराहे पर खड़ा होकर कुछ दोस्तों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही अमित यादव पुत्र श्याम लाल ने उस पर अवैध असलहे से दो चक्र गोली चलाई। प्रवीण के बांए हाथ की कोहनी के नीचे व पीठ पर छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल को थाने लाया गया। उस समय अधिकांश पुलिस बल छठ पूजा में सुरक्षा व्यवस्था में लगा था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष आलोक सिंह थाने पहुंचे। अफसरों को वारदात की जानकारी दी। घायल को मोतीपुर सीएचसी भेजा गया। मौके पर उपनिरीक्षक विनोद सिंह, सिपाही श्रीराम कुशवाहा, जान मोहम्मद को भेजा गया। सीओ नानपारा व मिहींपुरवा जंग बहादुर यादव ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात की। मोतीपुर सीएचसी से घायल को गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीओ जंगबहादुर यादव ने बताया कि हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल के पिता जय प्रकाश भारद्वाज पुत्र मनकी की तहरीर पर हत्या के प्रयास की धारा में अमित को नामजद कर तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular