Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:पांच जनवरी से शुरू होगा ड्राई रन, पहले चरण में 14432...

Bahraich News:पांच जनवरी से शुरू होगा ड्राई रन, पहले चरण में 14432 को लगेगा टीका

डीएम शम्भु कुमार ने बैठक कर कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों का लिया जायजा

संवाददाता

बहराइच। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से शिविर कार्यालय पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों एवं पैथालॉजी से 11432 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया हैं, जिनके टीकाकरण हेतु 18 सत्रों में 32 बूथों पर टीकाकरण की कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान यह भी जानकारी दी गयी कि बूथों पर तैनात किये जाने वाले प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी का प्रशिक्षण सम्पन्न कराया जा चुका है।
सीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन हेतु कोल्डचेन की बिन्दुवार एवं लाजिस्टिक वार सभी व्यवस्थाएं गाइडलाइन के अनुसार पूर्ण कर ली गयी हैं। वैक्सीनेशन कार्य को निर्बाध तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से 05 जनवरी को छः स्थानों मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलारगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जरवल, फखरपुर एवं महसी में मॉकड्रिल (ड्राई रन) का आयोजन प्रस्तावित है। वैक्सीन की सुरक्षा हेतु प्रत्येक कोल्ड चेन रूम (वैक्सीन भण्डारण कक्ष) में जनपद एवं ब्लाक स्तर पर क्लोज़ सर्किट कैमरों की स्थापना कर दी गयी है एवं सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा हे। बैठक के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 17 जनवरी 2021 से प्रारम्भ हो पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान अन्तर्गत बूथ कवरेज 31.7 प्रतिशत को बढ़ाये जाने की कार्ययोजना तैयार की गयी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बलहा, चित्तौरा व विशेश्वरगंज में बूथ कवरेज को बढ़ाया जाय साथ ऐसे ब्लाक जहॉ पर टीकाकरण अभियान की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, में अपेक्षित सुधार लाया जाय। श्री कुमार ने यह भी निर्देश दिया कि इकारी बच्चों के क्षेत्र में लोगों के मोबिलाईज़ेशन हेतु अभियान चलाया जाय ताकि सभी परिवार के लक्षित बच्चों का टीकाकरण किया जा सके। श्री कुमार ने निर्देश दिया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के. सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वी.पी. वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव, एस.एम.ओ. डब्लू.एच.ओ. डॉ. विपिन, चिकित्सालय के प्रबन्धक रिज़वान, डिप्टी डी.एच.ई.आई.ओ. बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : यशभारती की तर्ज पर राज्य संस्कृति पुरस्कार शुरू करेगी योगी सरकार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular