Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:परिजनों ने शादी से किया इंकार, तो ऐसे हुए सात फेरे

Bahraich News:परिजनों ने शादी से किया इंकार, तो ऐसे हुए सात फेरे

संवाददाता

बहराइच। बृजेश व सोनू की जिंदगी में मिशन शक्ति की कोशिश से बहार आ गई। इस प्रेमी युगल के परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया था। इसके बाद दोनों ने बगावत कर गांव छोड़ दिया था। मिशन शक्ति की टीम ने दोनों को तलाशा और उन्हें थाने लाया गया। युवक व युवती के परिजनों को भी समझाया गया। दोनों के परिजन राजी हो गए तो विवाह की शहनाई बजी। युगल का पाणिग्रहण संस्कार हुआ और एक घर बस गया।
सुजौली थाने के कारीकोट गांव निवासी बृजेश पुत्र नंदू का सोनू पुत्री सुंदर के साथ लगभग एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक व युवती ने शादी करने को अपने अपने परिवार से इजाजत मांगी। दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। उल्टे दोनों पर बंदिशें लग गईं। जिस पर प्रेमी युगल अपने अपने परिवार से बगावत कर लखनऊ चले गए। इसके बाद कन्या पक्ष ने थाने में तहरीर दी। थाने की मिशन शक्ति टीम लखनऊ से युवती को बरामद कर ले आई। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज की अगुवाई में मिशन शक्ति टीम ने दोनों के परिवार वालों को समझा-बुझा कर दोनों की शादी करवाने को कहा। उसके बाद युवक व युवती दोनों के परिवारीजन राजी हो गए। सोमवार को राजी खुशी के साथ कारीकोट माता मंदिर में दोनों का पूरे रीत रिवाज के साथ पाणिग्रहण संस्कार कराया गया।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को सात महीने में फांसी की सजा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular