Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:पयागपुर व हुजूरपुर के पशु चिकित्साधिकारी को चेतावनी

Bahraich News:पयागपुर व हुजूरपुर के पशु चिकित्साधिकारी को चेतावनी

उप निदेशक पशुपालन ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

संवाददाता

बहराइच। देवी पाटन मण्डल के अपर निदेशक पशुपालन डा. अनिरुद्ध सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा बलवन्त सिंह सहित सभी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी एंव पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। अपर निदेशक ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित किये जा रहे खुरपका मुहंपका टीकाकरण अभियान के प्रथम फेज की विकास खण्ड वार समीक्षा करते हुए पाया कि विकास खण्ड चित्तौरा में 10850, हुजूरपुर में 13190, रिसिया में 8200, शिवपुर में 14591, बलहा में 12121, नवाबगंज 12580, कैसरगंज 9215, जरवल 13502, फखरपुर 11744, पयागपुर 8277, विशेश्वरगंज में 8504 मिहींपुरवा में 7909, तेजवापुर में 17591 एवं महसी में 12994 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। इस प्रकार अभियान में अब तक जनपद कें 154220 पशुओं को खुरपका मुहंपका बीमारी के रोकथाम का टीकाकरण किया गया है। विकास खण्ड रिसिया, कैसरगंज, पयागपुर, विशेश्वरगंज एंव मिहीपुरवा की प्रगति संतोष जनक न पाये जाने पर पशु चिकित्साधिकारियों को चेतावनी देते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने के निर्देश दिये गये। अपर निदेशक ने प्रगति में अतिशीघ्र सुधार लाने तथा टीकाकरण के सापेक्ष इनाफ पोर्टल पर फीडिंग के लिए भी विशेष जोर दिया। उन्होंने पशुओं में टीकाकरण के साथ-साथ शत प्रतिशत टैगिंग करने के भी निर्देश दिये। अपर निदेशक ने कहा कि टैगिंग कार्य में यदि कोई पशुपालक बाधा डालता है, तो स्थानीय प्रशासन एंव पुलिस का सहयोग लेकर शासन की मंशा के अनुसार टीकाकरण के साथ कार्य सम्पन्न कराया जाय। पशु चिकित्साधिकारी पयागपुर एवं हुजूरपुर द्वारा अभी तक प्री वैक्सीनेशन सीरम सैम्पल न दिये जाने पर भी कड़ी चेतावनी देते हुए दो दिवस के अन्दर सीरम सैम्पल सदर पर भेजने के निर्देश दिये।
गो आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में भी गोआश्रय स्थल वार समीक्षा की गयी तथा सभी पशु चिकित्साधिकारी को शासन के मंशानुसार गोआश्रय स्थल पर पराली एकत्र कराने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा देते हुए बताया गया कि ऐसे किसान जिनके पास परानी उपलब्ध है उनको चिन्हित कर सम्बिन्धित ग्राम प्रधान एंव ग्राम पंचायत अधिकारी को सूचित करें उनके पराली को गो आश्रय स्थल तक भेजवाने को कहें जिसपर होने वाले व्यय का भुगतान राज्य वित्त 14वें वित्त से ग्राम पंचायत से किया जायेगा। गो आश्रय स्थलों को वित्तीय वर्ष 2019-2020 में दिये गये धनराशि की आडिट कराने के सम्बन्ध मे निर्देश दिये गये।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप कार्य न किए जाने पर उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों को चेतावनी देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह को निर्देशित किया कि एक ग्राम पंचायत में प्रति दिन एक पशु का कृत्रिम गर्भाधान कराना सुनिश्चित करें। ग्लैण्डर एंव फार्सी बीमारी के सीरो सर्विलेन्स हेतु 25 अक्टूबर तक प्रति पशु चिकित्साधिकारी 05 सैम्पल भेजने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्याधिकारी द्वारा दिये गये। राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना योजना के सम्बन्ध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020-21 हेतु लक्ष्यों का आवंटन किया जा चुका है। सभी पशु चिकित्साधिकारी लक्ष्यों के अनुसार पशु का बीमा करना सुनिश्चित करे ताकि किसी भी विपरित परिस्थिति में पशुपालकों को नुकसान की भरपायी हो सके। अन्त में अपर निदेशक द्वारा जनपद की प्रगति पर सन्तोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि जनपद बहराइच का कार्य मण्डल के अन्य जनपदों से काफी अच्छा है। इसके लिए जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बधाई के पात्र हैं तथा सभी पशु चिकित्साधिकारी इसी तरह टीम भावना से कार्य करते रहें, ताकि लक्ष्यों की पूर्ति के साथ-साथ पशुपालकां को लाभ हो।

Bahraich News:पयागपुर व हुजूरपुर के पशु चिकित्साधिकारी को चेतावनी
RELATED ARTICLES

Most Popular