Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:पत्नी की हत्या में सिपाही सहित तीन गिरफ्तार

Bahraich News:पत्नी की हत्या में सिपाही सहित तीन गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के मुर्तिहा कोतवाली में तैनात सिपाही की पत्नी की की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद सिपाही, उसके पिता व मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता ने दामाद सहित पांच लोगों को नामजद कर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर के बंडा थाने के कल्यानापुर निवासी कौशल सिंह कुशवाहा पुत्र रणधीर मुर्तिहा कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात है। दो वर्ष पूर्व शाहजहांपुर के कोतवाली नगर के रामकृष्ण मिशन निवासी ओमपाल सिंह पुत्र हीरालाल की पुत्री पारूल उर्फ रानी से उसकी शादी हुई थी। कौशल की पत्नी उसके ही साथ मुर्तिहा कोतवाली परिसर में बने सिपाही आवास में रह रही थी। गुरुवार शाम पारुल उर्फ रानी की लाश उसके कमरे में छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटकती मिली थी। जानकारी मिलते ही सीओ मिहींपुरवा जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंच गए थे। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर तहकीकात की थी। मृतका के पिता ओमपाल सिंह की तहरीर पर शुक्रवार को सिपाही कौशल, पिता रणधीर, मां विमला सहित 5 लोगों को नामजद कर दहेज हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने कौशल, उसके मां बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तहकीकात में एक महिला सिपाही की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि सीओ मिहींपुरवा जंग बहादुर यादव घटना तहकीकात कर रहे हैं। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : जानिए देश के किस खिलाड़ी ने की इस वर्ष सर्वाधिक कमाई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular