Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:नेपाल सीमा पर सोना व नकदी के साथ महिला गिरफ्तार

Bahraich News:नेपाल सीमा पर सोना व नकदी के साथ महिला गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। इंडो-नेपाल बार्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सक्रियता से बॉर्डर पर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हैदराबाद में एक घर से मालकिन को जहर देकर सोना व नकदी लेकर नेपाल भाग रही महिला को सशस्त्र सीमा बल ने पकड़ा है। एसएसबी की 42 वीं बटालियन के कमाण्डेन्ट प्रवीण कुमार ने बताया कि रुपईडीहा बीओपी पर तैनात सहायक सेनानायक एलके गरवा महिला कांस्टेबल के साथ गुरुवार को भारत से नेपाल जाने वाली मेन रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक महिला पैदल नेपाल जाती दिखाई पड़ी। रोककर महिला जवान ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 147 ग्राम सोना व एक लाख से अधिक कैश बरामद किया गया। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम माया पत्नी अर्जुन बताया। पूछताछ में पता चला कि यह महिला हैदराबाद से भागी हुई है। इस पर हैदराबाद पुलिस से संपर्क किया गया। देर रात हैदराबाद पुलिस टीम रुपईडीहा बीओपी पहुंच गई। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि इस महिला के खिलाफ उनके यहां एफआईआर दर्ज है। यह महिला जहां काम कर रही थी उसकी मकान मालकिन एचएमटी कालोनी हैदराबाद निवासिनी 75 वर्षीय ललिता अम्मा को जहर देकर मारने की कोशिश की, और घर से 147 ग्राम सोना व काफी धन लेकर फरार हो गई थी। मगर एसएसबी ने इसे रुपईडीहा नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। महिला के कब्ज़े से 147 ग्राम सोना व 149872 रुपए बरामद कर उसे हैदराबाद पुलिस के इंस्पेक्टर लबोधि बाबू चौहान व हेड कांस्टेबल पी नरसिंह राव के सुपुर्द कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular