संवाददाता
बहराइच। सशस्त्र सीमा बल की 42 वीं बटालियन संतलिया बीओपी व नवाबगंज थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा पर असलहे सहित एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। आशंका है कि यह असलहे की डिलीवरी के लिए आया था। पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि नवाबगंज एसएचओ अशोक कुमार सिंह को शुक्रवार की शाम गोपनीय सूचना मिली कि नेपाल सीमा पर एक नेपाली युवक की संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अफसरों को दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव के पर्यवेक्षण में एसएचओ ने दरोगा गौरव सिंह, सिपाही संतोष कुमार को गिरफ्तारी को भेजा। गौरव सिंह ने सशस्त्र सीमा बल के सन्तलिया बार्डर आउट पोस्ट पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक गुरुसेवक सिंह, सिपाही सगीर अहमद, सर्वेश चंद्र पाठक, धर्मेन्द्र कुमार को साथ लेकर सीमा पर संदिग्ध की तलाश शुरू की। नो मेंस लैंड पर पिलर संख्या 646 के पास सुरक्षाबल की संयुक्त टीम देखकर एक संदिग्ध ने भागने की कोशिश की। घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा 12 बोर, एक कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के बांके जिले के बनकटी वार्ड नम्बर 3 निवासी राम किशोर गुप्ता के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : … तो अयोध्या के राम मंदिर में लगेगी रावण की प्रतिमा! मोदी को लिखा पत्र
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
