Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:नामांकन स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

Bahraich News:नामांकन स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 अन्तर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में की जा रही व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ जायज़ा लिया। श्री कुमार ने नामांकन के लिए की जाने वाली बैरीकेटिंग, नामांकन कक्ष इत्यादि का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों को दाखिल करने, उनकी जॉच करने, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह के आवंटन का कार्य मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच के न्यायालय कक्ष में होगा। मतदान ग्राम पंचायतवार निर्धारित मतदान केन्द्रों/स्थलों पर सम्पन्न होगा। मतों की गणना सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्रों पर होगी तथा परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर की जायेगी। जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव को निर्वाचन अधिकारी तथा चकबन्दी अधिकारी हरिबंश मिश्र, अधि.अधि. न.पा.परि. बहराइच पवन कुमार, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के सहा.अभि. विकास कुमार व जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संजय कुमार वर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बाबू राम व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular