Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:धान क्रय केन्द्रों का नोडल अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Bahraich News:धान क्रय केन्द्रों का नोडल अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्रीमती अनीता सिंह ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार के साथ कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग, भारतीय खाद्य निगम तथा मण्डी समिति के धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्रों पर मौजूद किसानों द्वारा नोडल अधिकारी व डीएम को बताया गया कि क्रय केन्द्र पर धान खरीद को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 898 किसानों से 45815.20 कुतल धान की खरीद कर 26 दिसम्बर 2020 तक का भुगतान कर दिया गया है। इसी प्रकार भारतीय खाद्य निगम के क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 319 किसानों से 17034 कुंतल धान की खरीद कर 26 दिसम्बर 2020 तक का भुगतान कर दिया गया है। जबकि कृषि उत्पादन मध्डी समिति के क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा जानकारी दी गयी कि अब तक 257 कृषकों से 14491.40 कुंतल धान की खरीद कर 24 दिसम्बर तक का भुगतान कर दिया गया है। नोडल अधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारियों एवं क्रय एजेन्सी के जिला प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार कृषकों से धान की खरी दी की जाय। किसी भी क्रय केन्द्र पर धान बेचने में किसानों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आई.ए.एस., कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, डिप्टी आर.एम.ओ. संजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Bahraich News:धान क्रय केन्द्रों का नोडल अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

यह भी पढ़ें : आजादी लेकर रहेंगे’ के नारे पर छह छात्रों पर राजद्रोह का मुकदमा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular