संवाददाता
बहराइच। शहर के बाहरी इलाके झिंगहा घाट के पास दरगाह पुलिस ने दो संदिग्ध नेपालियों को पकड़ा। तलाशी लिए जाने पर दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि कोविड 19 के मद्देनजर शहर व ग्रामीण इलाकों में पुलिस की कड़ी गश्त की जा रही है। रविवार को भोर दरगाह एसएचओ अमित कुमार तिवारी को भनक लगी कि नानपारा नए बस स्टैंड के आसपास दो संदिग्ध नेपालियों को देखा गया है। उन्होंने तत्काल थाने की सालारगंज पुलिस चौकी प्रभारी त्रिलोकी नाथ मौर्या, सिपाही सत्यनारायण यादव को दबिश को भेजा। झिंगहाघाट के समीप दो नेपाली मिले। उन्हें रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक एक चाकू बरामद किया गया। दोनों नेपालियों की पहचान नेपाल के बांके जिले के कोहलपुर थाने के वार्ड नम्बर 12 निवासी सुनील बिका, केशव पांडेय के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
