Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाBahraich News:डीजी पर्यटन ने किया CM कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Bahraich News:डीजी पर्यटन ने किया CM कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव जी स्मारक स्थल पर बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से महानिदेशक पर्यटन रवि कुमार एनजी ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम हेतु पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंच पण्डाल इत्यादि के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के उपरान्त महानिदेशक पर्यटन ने चित्तौरा ब्लाक सभागार में कार्यक्रम व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल आईएएस, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवन्त सिंह, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. आर.के. राम, तकनीकी निदेशक एन.आई.सी. एस.ए.एच. रिज़वी व ए.डी.आई.ओ. योगेश यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular