संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी शम्भु कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने थाना रानीपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर सम्बन्धित को गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्व में आयोजित थाना समाधान दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं है। थाना समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत सामान्यत निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में सतर्कता बनाये रखें तथा शरारती तत्वों का चिन्हॉकन कर नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। लेखपालों को निर्देश दिया गया कि ग्रामों की सभी सरकारी सम्पत्तियों की सूची रखें और यदि कहीं किसी सार्वजनिक अथवा सरकारी सम्पत्ति पर कोई अवैध कब्ज़ा हो तो उसे मुक्त कराया जाय। डीएम व एसएसपी ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान आपसी समझौते से कराये जाने का प्रयास करें। भूमि विवाद से सम्बन्धित विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम फील्ड में जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करायें ताकि फरियादी कार्यवाही से संतुष्ट हो जायें। थाना रानीपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
