Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:डीएम ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Bahraich News:डीएम ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। जनपद में चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव जी स्मारक स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम हेतु पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंचपण्डाल आदि के लिए कराये जा रहे र्कार्यों का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम जयचन्द्र पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, नानपारा सूरज पटेल आईएएस, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, अधि.अभि. लोक निर्माण विभाग आर.के. राम, जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानियां, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढें : 35 फीट गहरी खाई में स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की मौत

Bahraich News:डीएम ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular