संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने रोडवेज़ बस स्टैण्ड बहराइच का औचक निरीक्षण कर निर्देश दिया कि निर्धारित सीट क्षमता के साथ ही बसों का संचालन किया जाय। किसी भी स्थिति में, स्टैन्डिंग सवारियों के साथ बसों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। संचालन के दौरान चालक/परिचालक को मॉस्क, ग्लब्स का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। बसों के यात्रियों को भी मॉस्क/फेसकवर पहनना अनिवार्य होगा।
श्री कुमार ने यह भी निर्देश दिया कि सभी बसों का नियमित सैनिटाइजेशन किया जाय तथा बसों में बैठने से पूर्व स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य रूप से की जाय। बस स्टेशन अथवा बस स्टेशन के निकट के स्थान पर 108 एम्बुलेंस की सेवा की उपलब्धता इस प्रकार सुनिश्चित की जाय कि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रयोग किया जा सके। जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ रोडवेज़ का निरीक्षण कर बसों के संचालन के लिए की गयी व्यवस्थाओं को पूरी सघनता के साथ जायज़ा लिया। यहॉ पर उन्होंने रोडवेज भवन, टिकट विन्डों तथा स्कैनिंग के लिए निर्धारित एरिया का निरीक्षण करते हुए ए.आर.एम. को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षात्मक प्रोटोकाल के अनुसार की गयी व्यवस्थाओं को बनाये रखा जाय। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल आईएएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, ए.आर.एम. मोहम्मद इरफान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, डी.डी.ई.एच.आई.ओ. बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
