Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:डीएम ने किया धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Bahraich News:डीएम ने किया धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने डिप्टी आर.एम.ओ. संजीव सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सोमवार को कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग, भारतीय खाद्य निगम तथा मण्डी समिति के धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से की गयी धान की खरीद, बोरो की उपलब्धता तथा धान क्रय के सापेक्ष किसानों को किये गये भुगतान इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री कुमार ने क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप धान की खरीद करें। निरीक्षण के दौरान श्री कुमार द्वारा ने क्रय केन्द्रों पर मौजूद कृषकों से फीड बैक प्राप्त करने पर किसानों ने बताया कि धान की बिक्री को लेकर कोई भी समस्या नहीं है।

यह भी पढें : आईजी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को किया निलम्बित

Bahraich News:डीएम ने किया धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण
RELATED ARTICLES

Most Popular