संवाददाता
बहराइच। पेराई सत्र 2020-21 के देय गन्ना मूल्य/अंशदान एवं सत्र 2019-20 के अवशेष गन्ना मूल्य एवं अंशदान, चीनी मिलों द्वारा क्रयकेन्द्रों की स्थापना/संचालन एवं गन्ना ढुलाई कार्य में प्रयोग होने वाले वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने आदि कार्यो की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक में बताया गया कि चीनी मिल आई.पी.एल. द्वारा पेराई सत्र 2020-21 का मात्र 932.24 करोड का भुगतान किया गया है। बैठक में मिल के किसी प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग न करने तथा भुगतान मानक से कम होने पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य को चीनी मिल के विरूद्ध विधिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
सड़क दुर्घटनाओं को न्यून से न्यूनतम किये जाने के उद्देश्य से गन्ना ढुलाई कार्य में प्रयोग होने वाले वाहनों विशेषकर टै्रक्टर ट्रालियों में रिफलेक्टर स्थापना कार्य की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि अभी तक शत-प्रतिशत वाहनों में रिफलेक्टर नहीं लगाये गये हैं। इस सम्बन्ध में श्री कुमार ने चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि गन्ना ढुलाई वाहनों में शत-प्रतिशत रिफलेक्टर लगाने की कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाय। समीक्षा बैठक में बताया गया कि चीनी मिल पारले द्वारा सूचना की तिथि से 14 दिन पूर्व तक के देय गन्ना मूल्य के सापेक्ष अधिक भुगतान करने पर पारले मिल की सराहना की गयी। चीनी मिल नानपारा द्वारा सत्र 2019-20 का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करते हुए पेराई सत्र 2020-21 के गन्ना मूल्य का भुगतान प्रारम्भ कर दिया गया है। चीनी मिल चिलवरिया द्वारा गत बैठक से समीक्षा तिथि तक 27 करोड रूपये का भुगतान किया गया है। अपर महाप्रबन्धक (गन्ना) द्वारा अवगत कराया गया कि माह के अन्त तक 6 करोड़ का भुगतान कर दिया जायेगा तथा शेष भुगतान के संबंध में अवगत कराया गया कि माह फरवरी के अन्त तक 30 करोड भुगतान करने का प्रयास किया जायेगा। बैठक में चीनी मिलों के अध्यासी/प्रधान प्रबन्धक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
