संवाददाता
बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह मार्च के प्रथम मंगलवार को तहसील महसी में जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए समय से गुणवत्ता परक निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 98 प्रार्थना पत्रों में से 19 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि तहसील व थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर भूमि विवाद व अन्य प्रकार के छोटे-मोटे मामलों का गुणवत्तापरक समाधान कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निवार्चन 2021 से सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. आर.के. सिंह, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, लीड बैंक प्रबन्धक अमित गौरव, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.पी. सिंह, अधि.अभि. लो.नि.वि. आर.के. राम, डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 56 में 06, नानपारा में प्राप्त 65 में 03, पयागपुर में प्राप्त 75 में 06, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 54 में 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
