संवाददाता
बहराइच। किसान आन्दोलन के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित पुलिस नोडल अधिकारी डी.आई.जी. देवीपाटन मण्डल डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के आला प्रशासनिक, पुलिस व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक के दौरान डी.आई.जी. डॉ. सिंह ने वर्तमान में कोविड-19 महामारी के नये स्ट्रेन खतरे के दृष्टिगत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को निरन्तर जागरूक करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन से इस बात की भी अपील की जाय कि लोग अनिवार्य रूप से मास्क एवं सेनेटाइज़र का उपयोग करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पैदल गश्त के दौरान बाज़ारों में प्रतिष्ठान मालिकों से कोविड-19 का पालन करने व अनावश्यक भीड़-भाड़ एकत्रित न होने हेतु निर्देशित किया जाय। डी.आई.जी. डॉ. सिंह ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सभी सम्बन्धित अधिकारियों को धारा-144 का अनुपालन कराये जाने का भी निर्देश दिया।
यह भी पढें : कोरोना संक्रमित कर्मी को दफ्तर बुलाने वाले अधिशासी अभियंता निलंबित
डीआईजी ने जिले के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा कोविड-19 की रोकथाम के लिए आमजन द्वारा मास्क एवं सेनेटाइज़र का उपयोग करने हेतु धर्मगुरुओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों से भी संवाद स्थापित कर उनका सहयोग भी प्राप्त किया जाय। डॉ. सिंह ने राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का भ्रमण करते समय आमजन व किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस., नानपारा के सूरज पटेल आईएएस., कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, पयागपुर के कीर्ति प्रकाश भारती, महसी के एसएन त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दुबे, नानपारा डॉ. जंग बहादुर यादव, कैसरगंज के शंकर प्रसाद, पयागपुर के नरेश सिंह, मिहींपुरवा के कमलेश कुमार सिंह, एलआईयू. इंस्पेक्टर सुमित दुबे, उप निदेशक कृषि डॉ. आर.के. सिंह, डिप्टी आर.एम.ओ. संजीव कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढें : महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पत्रकार की हमले में मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
