Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:ठगों ने चेकिंग के बहाने निकाले डेढ़ लाख

Bahraich News:ठगों ने चेकिंग के बहाने निकाले डेढ़ लाख

संवाददाता

बहराइच। शहर में शातिर ठगों का गैंग सक्रिय हो गया है। ठगों ने दूसरे दिन गुरुवार सुबह अपने को पुलिस अफसर बताकर रिक्शा सवार एक कारोबारी को रोक बैग चेकिंग के बहाने आंखों के सामने ही डेढ़ लाख की ठगी की। कारोबारी को इसकी भनक बाद में लगी तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची पर नतीजा शून्य रहा। कारोबारी फैजाबाद जाने को निकला था। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। दरगाह थाने के हमजापुरा निवासी हसमत अली पुत्र रहमत अली गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे फैजाबाद जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड जाने को रिक्शे से जा रहे थे। वह जैसे ही नगर कोतवाली के रोडवेज से पीपल चौराहा की बीच में पड़ने वाले सुमैया मॉल के पास पहुंचा। कुछ सुटेड बुटेड लोगों ने उसे रोका। अपने आप को पुलिस अफसर बताकर हसमत का बैग चेक करने लगे। जिससे बैग का सामान इधर-उधर उलझ गया। बैग चेक कर यह लोग चले गये। जब कारोबारी अपने बैग का सामान दुरुस्त करने लगा, तो उसके होश उड़ गये। बैग से डेढ़ लाख की नकदी गायब थी। उसने इसकी जानकारी कोतवाली को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। बुधवार को भी सेंट्रल बैंक के पास से युवक से 50 हजार की ठगी हुई थी। ठगों की तलाश में पुलिस लगी है। नतीजा अभी कुछ नहीं निकला है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ठगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढें : पार्टी से बगावत करने वाले दो नेताओं को सपा ने निकाला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular