संवाददाता
बहराइच। दिल्ली में धरना दे रहे किसानों की 26 जनवरी की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष पतिराम चौधरी को तहसीलदार नानपारा के निर्देश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके आवास पर नजर बंद कर दिया है। प्रशासन की अन्य किसान नेताओं पर भी निगाहें लगी हैं। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के आगामी 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रेक्टर परेड में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष पति राम चौधरी अपने घर से दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में नानपारा तहसीलदार अमर बहादुर वर्मा को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने नवाबगंज पुलिस फोर्स के साथ रास्ते में उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आए। थाने से उनको उनके आवास तेजा फाटा गांव में नजरबंद कर दिया गया है। इस दौरान पति राम चौधरी ने कहा कि वे सरकार की किसान विरोधी नीति का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ गलत रवैया अपना रही है। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होगा, तब तक किसान मानेगा नहीं। उनको गिरफ्तार करने पर किसानों में काफी आक्रोश है।
यह भी पढ़ें : आयुक्त ने किया थाना समाधान दिवस का आकस्मिक निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
