मनोसामाजिक समस्याओं एवं महिला सशक्तीकरण पर कार्यशाला आयोजित
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शक्ति योद्धा के रूप में किया गया सम्मानित
संवाददाता
बहराइच। घर की महिला ही खुश नहीं है, तो वह परिवार खुश नहीं रह सकता। महिलाओं का ही योगदान है कि जीजा बायी नहीं होती, तो शिवाजी का मान नहीं होता, सीता नहीं होती, तो लव-कुश जैसे बेटे नहीं होते, पन्ना धाय जैसी महिला ही थी, जिसने देश के लिए अपने बच्चों को कुर्बान कर दिया। इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले अपने घर की नारी का सम्मान क्या जाय। यह विचार शुक्रवार को शहर के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में मनो सामाजिक समस्याओं एवं महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और वर्तमान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने व्यक्त किया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा काम काजी महिलाओं के लिए तनाव ठीक नहीं है। जिंदगी जीनी है, तो मुस्कराकर जीना है और अपने लिए भी जीना है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर, आज भी गांवों में झाड़ फूँक हो रहा है। जो निराधार है इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की जरूरत है। अपने आस पास लोगों को करीब से देखें और महसूस करें, देखें अगर कोई व्यक्ति ऐसा मिलता है, तो उसकी मदद करनी चाहिए। वहीं जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि नारी सशक्तिकरण लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के बिना नहीं हो सकता।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार महिंलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नवरात्रि का पर्व महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए मिशन शक्ति का शुभारंभ प्रदेश में नवरात्रि में ही किया गया था। वर्तमान सरकार में किसी भी विभाग में जो भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है, उसमें नारी शक्ति को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने कहा कि इस बार मानसिक स्वास्थ्य की थीम दयालुता रखी गयी है। इसलिए अपने आसपास कोई भी मानसिक तौर पर बीमार मरीज हो तो दयालुता का भाव रखना चाहिए। ऐसे मरीजों का अस्पताल से इलाज कराने में उनकी मदद करनी चाहिए।
शक्ति योद्धा के रूप में इन्हें मिला सम्मान :
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं में एसीएमओ डॉ योगिता जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजू श्रीवास्तव, प्रीती सक्सेना सीएमओ ऑफिस, शिक्षिकायें, एएनएम, सीएचओ, आशा, आंगनबाड़ी सहित जन स्वास्थ्य, पोषण एवं कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव हेतु मीडिया सहयोगी के रूप में जिले काम रही सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी ऐंड रिसर्च (सीफॉर) के रीजनल कोर्डिनेटर सुशील कुमार वर्मा को शक्ति योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय सिंह, डीपीओ जेडी यादव, रिसिया एसडीएम, जिला क्रीडा अधिकारी सहित भारी संख्या में जिले की आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग और संस्था सेव द चिल्ड्रेन के सहयोग से नीमो वाणी टोल फ्री नंबर की हुई लांचिंग की गयी, जिसका उपयोग कर बच्चों में होने वाली निमोनिया बीमारी से बचाव, रोकथाम व उपचार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढें : बड़ा फैसला : विवाहित पुत्री भी अनुकम्पा नियुक्ति की हकदार-हाईकोर्ट
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
