Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नोटिस जारी

Bahraich News:जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नोटिस जारी

संवाददाता

बहराइच। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डा. दिनेश चन्द्र द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद हेतु निर्वाचन के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार नाम निर्देशन पत्र न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट में 26 जून 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक प्रस्तुत किये जा सकते है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 26 जून 2021 को अपरान्ह 03 बजे न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट में की जायेगी। उम्मीदवारी की वापसी की सूचना किसी उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक या अनुमोदक द्वारा 29 जून 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट में दी जायेगी। जबकि मतदान 03 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह 03 बजे के मध्य होगा। जिला पंचायत बहराइच का अध्यक्ष पद स्त्री श्रेणी हेतु आरक्षित है। नाम निर्देशन पत्र के प्रपत्र 26 जून 2021 के पूर्वान्ह 11 तक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय/न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट से प्राप्त किये जा सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular