Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:जनपद में 30 दिसम्बर तक संचालित होगा वरासत अभियान

Bahraich News:जनपद में 30 दिसम्बर तक संचालित होगा वरासत अभियान

15 दिन में निस्तारित होंगे वरासत के अविवादित प्रकरण

संवाददाता

बहराइच । शासन के निर्देश पर जनपद में 30 दिसम्बर 2020 तक संचालित होने वाले निर्विवाद उत्तराधिकार अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 से 30 दिसम्बर 2020 तक संचालित हो रहे अभियान अवधि में राजस्व ग्रामों का भ्रमण कर अभियान तथा अभियान के लिए स्थापित हेल्पलाइन नम्बर 9454449064 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ अनिवार्य रूप से ग्राम में खुली बैठक आयोजित कर खतौनियों को पढ़ा भी जाय। जिलाधिकारी श्री कुमार ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतक के वारिसानों से आवेदन-पत्र प्राप्त कर उन्हें आनलाइन राजस्व निरीक्षक के पोर्टल पर अपलोड किया जाय। जबकि वरासत के अविवादित प्रकरणों को राजस्व निरीक्षक/लेखपाल द्वारा 15 दिन में निस्तारित किया जायेगा। विवादित प्रकरणों के निस्तारण में 05 दिवस का समय अतिरिक्त लिया जाये।
वरासत अभियान के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बताया कि ऑफलाइन/ऑनलाइन प्राप्त आवेदन की जॉच 31 दिसम्बर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक की जायेगी, आवेदन में वारिसान यदि गलत अंकित किये गये हैं, तो लेखपाल द्वारा समुचित कारण अंकित करते हुए असहमत दर्ज किया जायेगा। विवादित प्रकरणों को राजस्व निरीक्षक द्वारा न्यायालय तहसीलदार को सन्दर्भित किया जायेगा। राजस्व निरीक्षक द्वारा ऐसे प्रकरणों में जॉच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया 16 से 31 जनवरी 2021 तक पूर्ण की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि 07 फरवरी 2021 को इस आशय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे उनके क्षेत्र अन्तर्गत स्थित ग्रामों में कोई निर्विवाद उत्तराधिकार का प्रकरण दर्ज होने से शेष नहीं बचा है। अभियान के उपरान्त प्रत्येक तहसील के 10 प्रतिशत ग्रामों की रैण्डमली जॉच मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा की जायेगी। सत्यापन के लिए ग्रामों का भ्रमण करने वाले अधिकारी आई.जी.आर.एस. के सन्दर्भों की क्रास जॉच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने के साथ-साथ अतिक्रमण के प्रकरणों की जॉच कर अवैध कब्ज़ेदारों द्वारा किये गये अवैध कब्ज़े को हटवाने की कार्यवाही भी करेंगे।

यह भी पढें : शादी का वादा करके सेक्स करना हमेशा रेप नहीं:दिल्ली हाईकोर्ट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular