Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:गुण्डा एक्ट के तहत 07 अपराधी हुए जिला बदर

Bahraich News:गुण्डा एक्ट के तहत 07 अपराधी हुए जिला बदर

संवाददाता

बहराइच। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने तथा विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार द्वारा 07 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना कोतवाली मूर्तिहा के धोबियनपुरवा दा. मंझरा निवासी कंधई यादव पुत्र खुशीराम व केशव पुत्र रामनरेश एवं दनईगौढ़ी दा. प्रतापपुर जंगल मटेरा निवासी अनिल कुमार पुत्र छेद्दु, थाना कैसरगंज के प्यारेपुर निवासी जलालुद्दीन व नसरूद्दीन पुत्र मुहियउद्दीन, थाना विशेश्वरगंज धनुही दा. चन्द्रावां निवासी बंशीलाल विश्वकर्मा पुत्र अर्जुन प्रसाद तथा थाना दरगाहशरीफ के मंसूरगंज निवासी अख्तर अली पुत्र कल्लू को 06 माह के जिला बदर किया गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular