संवाददाता
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा गोविन्दराव फूले की जयन्ती से लेकर 14 अप्रैल डॉ. बाबा साहेब भीमराव ऑम्बेडकर की जयन्ती तक पूरे देश में संचालित हो रहे विशेष टीकाकरण अभियान अन्तर्गत प्रदेश के आम नागरिकों को अधिक से अधिक टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से माननीय श्री राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने धर्मगुरूओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र बहराइच के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, संद्यारन मन्दिर के ओम तिवारी, हनुमान मन्दिर नगरौर के विष्णु देवाचार्य, मौलाना कारी ज़ुबेर, मौलाना रूमी मियॉ, दरगाह प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद एडवोकेट, गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया व एल.आई.यू. इन्सपेक्टर सुमित दुबे मौजूद रहे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान माननीय श्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री जी ने सभी धर्मगुरूओं से अपील की कि कोविड-19 के प्रथम चक्र की भांति ही द्वितीय फेज़ के संक्रमण की रोकथम में सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। मा. श्री राज्यपाल व मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चक्र के दौरान उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में धर्मगुरूओं के सहयोग से सफलता प्राप्त हुई थी। श्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव का सबसे सरल और आसान तरीका यही है कि सभी लोग केन्द्र व राज्य सरकार की गाईडलाइन का पालन करें। इस कार्य के लिए धर्मगुरूओं की अपील बहुत कारगर सिद्ध होगी। सभी धर्मगुरूओं से अनुरोध किया गया कि वे भी सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का पालन करें तथा अनुयायियों हेतु अपने स्तर से अपील भी जारी करें। श्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने धर्मगुरुओं से यह भी अपील की कि वे स्वयं भी वैक्सीनेशन कराएं तथा आमजन को वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु प्रेरित भी करें।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
