Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:कोरोना कर्फ्यू में भी जारी रहेगी गेहूं खरीद

Bahraich News:कोरोना कर्फ्यू में भी जारी रहेगी गेहूं खरीद

संवाददाता

बहराइच। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से वीकेंड कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की गई है। जिसके तहत शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी पर पाबंदी रहेगी, लेकिन इस दौरान गेहूं खरीद पर रोक नहीं रहेगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि किसानों की उपज खरीद के लिए जिले भर में 187 गेहूं क्रय केन्द्र संचालित हैं। गेहूं तौल शुरू होने से अब तक 13 हजार एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू में किसानों की गेहूं तौल प्रभावित नहीं होगी। शनिवार की बंदी के दौरान भी किसानों की गेहूं खरीद की जाएगी। जिले के सभी गेहूं क्रय केन्द्र संचालित रहेंगे। क्रय केन्द्र पर उपज की तौल कराने आने वाले किसानों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके साथ ही क्रय केन्द्र पर मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा। रविवार को अवकाश के चलते गेहूं खरीद नहीं होगी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular