संवाददाता
बहराइच। फाइलेरिया रोगियों के उपचार के लिए जनपद के फाइलेरिया नियंत्रण इकाई कार्यालय में लिम्फोडिमा कैंप का आयोजन किया गया। पाथ संस्था के सहयोग से आयोजित कैंप में आए लोगों को फाइलेरिया से बचाव लक्षण व उपचार से सम्बंधित जानकारी दी गयी। इसी के साथ कैंप में आए मरीजों का उपचार कर उन्हें एमएमडीपी किट भी उपलब्ध करायी गयी। इस मौके पर फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी दीपमाला ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए प्रत्येक वर्ष एमडीए (मॉस ड्रग एडमिनिट्रेशन) का आयोजन किया जाता है। इसके तहत आशा, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाते हैं। उन्होने कहा कि इस दवा का सेवन करने से भविष्य में फाइलेरिया रोग से बचा जा सकता है। इस अवसर पर फाइलेरिया इंस्पेक्टर विमल कुमार ने नगर क्षेत्र के फाइलेरिया से ग्रसित 15 मरीजों का मॉरबिडिटी मैनेजमेंट किया। साथ ही आवश्यक जानकारी के साथ उन्हे एमएमडीपी किट भी उपलब्ध करायी गयी। जिसमें बाल्टी, मग, टब, तौलिया, साबुन और एंटी फंगल क्रीम होती है। फाइलेरिया एक कृमि जनित मच्छर से फैलने वाला रोग है, जो मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। इसका मच्छर गंदे व रुके हुये पानी में फैलता है। उन्होंने बताया कि कुछ उपाय करके हम इससे बचाव का रास्ता निकाल सकते हैं। घर या आस पास पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। शाम के वक्त बाहर या घर में पूरी बांह के कपड़े पहनें। सरकार द्वारा निःशुल्क दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा खाएं। उन्होंने बताया कि इसके लक्षणों में बार-बार बुखार आना, अंगों, जननांगों और स्तनों में सूजन तथा हाइड्रोसील, हाथों और पैरों में सूजन आ जाती है। कभी-कभी कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
