संवाददाता
बहराइच। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बहराइच पहुंचे पूर्व सांसद विनय कटियार ने किसान आंदोलन को प्रायोजित बताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर लाल किला पर तिरंगे का अपमान किया गया। किसानों को बहकावे में डालकर कांग्रेस आंदोलन में घी डालने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर की लड़ाई पूरी हो चुकी है। वहां राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अभी भी कुछ जगहों की लड़ाई में बाकी है, जिसे आने वाली पीढ़ी लड़ेगी। पूर्व राज्यसभा सांसद ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि बंगाल के लोग अब परिवर्तन चाहते हैं। इस बार बंगाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
यह भी पढें : बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
