संवाददाता
बहराइच। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों से सम्बन्धित समस्याओं पर विचार-विमर्श कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कृष्ण मोहन फूड्स प्रा.लि. के मुख्य गेट के ऊपर से 33 के.वी. विद्युत लाइन के स्थानान्तरण अथवा अण्डर ग्राउण्ड हेतु शासन को एमएसडीपी योजना के तहत भेजे गये प्रस्ताव के सम्बन्ध में बताया गया कि राज्य स्तरीय समिति द्वारा प्रस्ताव अनुमोदित कर भारत सरकार को प्र्रेषित कर दिया गया है। इस सम्बंध में निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित विभाग से अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त कर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही की जाय। विद्युत भार अवमुक्त हेतु विचाराधीन प्रकरणों के प्रगति की चर्चा के दौरान एडीएम द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये गये कि लम्बित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करायें। औद्योगिक विद्युत फीडर की स्थापना हेतु भूमि की उपलब्धता के सम्बंध में एडीएम ने निर्देश दिया कि ग्राम सलारपुर व कल्पीपारा कालोनी में भूमि की उपलब्धता के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र भेजवाया जाय।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
बैठक के दौरान अध्यक्ष आईआईए एवं राईस मिलर एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र में निर्वाद्ध विद्युत आपूर्ति और ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। इस सम्बंध में अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये गये कि यथाशीघ्र समस्या का निराकरण कराये। मसर्स विश्वनाथ फूड प्राइवेट लि. के बिजली सिक्योरिटी ब्याज न मिलने के सम्बंध में अधिधाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये गये कि शासन से जानकारी प्राप्त कर वस्तुस्थिति से अवगत कराये। मेसर्स सूरज मल अनिल कुमार प्रा.लि. को नई औद्योगिक इकाई की स्थापना पर विद्युत विभाग द्वारा ईडी में छूट न मिलने की समस्या के सम्बंध में सम्बन्धित को सुझाव दिया गया कि नई औद्योगिक नीति के प्राविधानों के अनुसार आवेदन करें। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद ऋण योजना तथा ईज आफ डुइंग बिजनेस योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान स्वीकृति ऋण आवेदन पत्रों के सापेक्ष वितरण कम पाये जाने पर निर्देश दिये गये कि बैंको के साथ अलग से बैठक कर ऋण आवेदन पत्रों की समीक्षा करते हुए स्वीकृति के सापेक्ष शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराया जाय। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर एलडीएम अमित गौरव, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय एआरटीओ (प्रवर्तन) अशोक कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत मुकेश बाबू सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी कुल भूषण अरोड़ा, अशोक कुमार मातनहेलिया, अमित कुमार मित्तल, गौरीशंकर भानीरामका सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
