मेगा इवेन्ट ‘अनन्ता’ के तहत 35 महिलाओं को किया गया पुरस्कृत
संवाददाता
बहराइच। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पूर्व मंत्री विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी शम्भ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली 35 महिलाओं को मेगा इवेन्ट ‘‘अनन्ता’’ के तहत रू. पॉच-पॉच हज़ार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत सी.एच.सी. मिहींपुरवा की ए.एन.एम. श्रीमती हेमलता व लाली मिश्रा, थाना मोतीपुर की महिला आरक्षी कु. विजय लक्ष्मी, कु. स्वाती व कु. आकांक्षा, तहसील नानपारा अन्तर्गत लेखपाल श्रीमती सुमन राय, कु. प्रतिभा चैधरी व कु. प्रीति मिश्रा, थाना-नानपारा उप निरीक्षक सुश्री रम्भा गुप्ता व आरक्षी ममती मौर्या, तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ब्लाक कैसरगंज की ग्राम पंचायत डढ़ैला की ग्राम प्रधान श्रीमती रूपरानी वर्मा, अपराजिता सामाजिक समिति कैसरगंज की अध्यक्षत सुश्री किरन वैश, ग्राम पंचायत गजाधरपुर के ग्राम अजीज़पुर की ग्राम प्रधान कु. तरन्नुम, नगर पंचायत जरवल की सभासद सुश्री कोमल लता गुप्ता तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र परसेण्डी की ए.एन.एम. सुश्री आयशा परवीन, तहसील पयागपुर अन्तर्गत तालाब बघेल की मालांच व पूजा, भगवतपुर की ममता, अर्चना व रीता तिवारी, तहसील महसी अन्तर्गत भगवानपुर सुश्री अनुराधा, हरदी की सुश्री पूनम, चुरईपुरवा सुश्री कुसुम शुक्ला, केशवापुर सुश्री आरती यादव व मिर्ज़ापुर की सुश्री प्रियंका मौर्या, तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत प्रथम संस्था की सुश्री रेखा तिवारी, समाज सेविका सुश्री पूनम श्रीवास्तव, लेखपाल सुश्री उमापाल, बी.एल.ओ. सुश्री सबा कौसर व सुश्री आयशा परवीन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत फखरपुर की सपना मिश्रा व सुमित्रा, तेजवापुर आरती, कैसरगंज की नीतू वर्मा व रिसिया की गीता देवी को सम्मानित किया गया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
