Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:उपाध्यक्ष नीति आयोग ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Bahraich News:उपाध्यक्ष नीति आयोग ने किया अस्पताल का निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने 50 बेडेड मैटर्निटी विंग कैसरगंज का निरीक्षण कर जे.एस.वाई. वार्ड, न्यू बार्न सिंक यूनिट, परिवार नियोजन परामर्श कक्ष, ओ.पी.डी., कंगारू मदर केयर यूनिट, मिनी स्किल लैब, लेबर रूम, ब्लड बैंक, लैब, आपरेशन थियेटर, किचेन, आशा वेटिंग रूम, मुख्यमंत्री सुपोषण घर, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, इमरजेन्सी वार्ड इत्यादि का निरीक्षण करते हुए प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया। उपाध्यक्ष डॉ. कुमार ने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. पायल श्रीवास्तव व डॉ. रजनी चैधरी से गर्भवती महिलाओं की देखभाल व संस्थागत प्रसव, ओ.पी.डी. तथा महिलाओं के काउन्सलिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. कुमार ने सी.एम.ओ. डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव व सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एन.के.सिंह से चिकित्सालय की व्यवस्थाओं तथा भर्ती महिला मरीजों व आशा कर्मियो को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री सुपोषण घर के निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार ने भर्ती मरीज़ों के अभिभावकों से जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों को फल किट एवं खिलौनों का वितरण किया। मा. उपाध्यक्ष चिकित्सालय की व्यवस्था से संतुष्ट नज़र आये। चिकित्सालय के निरीक्षण के पश्चात मा. उपाध्यक्ष ने सी.एस.आर. मद से निर्मित आशा वेटिंग रूम का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व मैटर्निटी विंग पहुॅचने पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार व सी.डी.ओ. कविता मीना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मा. उपाध्यक्ष का स्वागत किया। तदोपरान्त उपाध्यक्ष डॉ. कुमार ने निदेशक नीति आयोग अनामिका सिंह, वरिष्ठ सलाहकार एसोशिएशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम रामा कामा राजू, अपर निजी सचिव शिवम तेवतिया, डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों के साथ हर्बल गार्डेन में पौध रोपण किया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular