संवाददाता
बहराइच। नेपाल से तस्करी कर बड़े पैमाने पर भारतीय इलाके में चरस लाई जा रही है। तस्कर डिलीवरी के लिए नेपाली महिलाओं का सहारा ले रहे हैं। सुजौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने तीन नेपाली महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 18.50 किलो चरस बरामद हुई, जिसकी अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 54 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सुजौली एसएचओ विनय कुमार सरोज को भनक लगी कि सरहद पार से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ की खेप आ रही है। यह जानकारी उन्होंने तत्काल अफसरों को दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ मिहीपुरवा जंग बहादुर यादव के पर्यवेक्षण में एसएचओ, उपनिरीक्षक बृजानंद सिंह, हेड कांस्टेबल विकास मिश्रा, चंदन नाथ, महिला सिपाही सची भठ्ठ, कनक सरोज को साथ लेकर सशस्त्र सीमा बल 70वीं बटालियन सहायक कमांडेंट मेघनाथ राउथ से सम्पर्क साधा। बीओपी से निरीक्षक नरेश कुमार यादव, बलराम, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, सिपाही उमेश कुमार मौर्य, धीरज प्रताप सिंह, गंगाधर यादव, हरिओम मौर्य, महिला सिपाही स्नेह दास, शीला भारती को साथ लेकर सरहद पर तलाशी शुरू की। सुजौली के फकीरपुरी बेलघटवा नाला पुल के पास तीन नेपाली महिलाओं को रोककर महिला सिपाहियों की ओर से तलाशी ली गई। तीनों के पास से 18.500 किग्रा चरस, तीन मोबाइल, दो मोबाइल में डबल नेपाली सिम, एक में एयरटेल सिम लगा था। 13500 भारतीय करेंसी व 1330 नेपाली करेंसी पाई गई। महिलाओं की पहचान नेपाल के वर्दिया जिले के लाली बाजार थाने के वार्ड नम्बर 17 निवासिनी सरस्वती सोनार, झरना थापा, लक्ष्मी गोतामे के रूप में हुई। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि चरस की डिलीवरी उत्तराखंड में देनी थी।
यह भी पढें : 50 दिन से लापता युवक का नर कंकाल बरामद
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
