Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:आयुक्त व आईजी ने किया CM कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Bahraich News:आयुक्त व आईजी ने किया CM कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से आयुक्त देवीपाटन मण्डल एसवीएस रंगाराव व आईजी. डॉ. राकेश सिंह ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम हेतु पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंच पण्डाल इत्यादि के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त व आई.जी. ने चित्तौरा ब्लाक सभागार में कार्यक्रम व्यवस्था के लिए लगाये गये अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव की भांति महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह आयोजित किया जाय। इस अवसर पर महत्वपूर्ण शहीद स्थलों व शहीद स्मारकों की साफ-सफाई व सौन्द्रर्यीकरण के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल आईएएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवन्त सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Bahraich News:आयुक्त व आईजी ने किया CM कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
RELATED ARTICLES

Most Popular