संवाददाता
बहराइच। महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में स्थापित एल-2 फेसिलिटी में भर्ती मरीज़ों को आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ 140 लीटर प्रति मिनट क्षमता के आक्सीजन जनरेशन प्लान्ट का शुभारम्भ किया। आक्सीजन जनरेशन प्लान्ट की स्थापना से लगभग 20-25 मरीज़ों को आक्सीजन की निरंतरता बनी रहेगी। आक्सीजन जनरेशन प्लान्ट के शुभारम्भ अवसर पर श्री कुमार ने एल-2 में स्थापित विभिन्न बेड़ों पर आक्सीजन सिलेण्डर के माध्यम से आक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था का भी जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि एल-2 में भर्ती मरीजों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायं। उन्होंने जनरेशन प्लान्ट को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक ज़रूरतमन्द मरीज़ों को ऑक्सीजन प्लांट का लाभ प्राप्त होने लगे। श्री कुमार ने यह भी निर्देश दिया कि जिम्मेदार अधिकारियों के माध्यम से ऑक्सीजन कन्जम्पशन की नियमित रूप से मानीटरिंग भी की जाय ताकि कोविड-19 संक्रमित मरीजों को आक्सीजन की सुविधा मुहैया कराने में किसी प्रकार की समस्या न आने पाये। इस अवसर पर ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल आई.ए.एस., मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के. साहनी, सीएमएस डा. डी.के. सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. ओ.पी. पाण्डेय व डॉ. एम.एम. त्रिपाठी, चिकित्सालय प्रबन्धक रिजवान खान, डा. आशीष सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
