Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:आइजी ने जरवल रोड थाने का किया निरीक्षण

Bahraich News:आइजी ने जरवल रोड थाने का किया निरीक्षण

संवाददाता

गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद बहराइच के जरवल रोड थाने में जन सुनवाई किया। उन्होंने थाने पर आये हुये शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराया गया। थाना स्तर पर लम्बित समस्त प्रकार की शिकायतों में अतिशीघ्र कार्यवाही कर निस्तारित करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया। तत्पश्चात थाना कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न अभिलेखों, शस्त्रागार, लाकअप, मालखाना आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। आइजी ने अति आवश्यक रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर सम्बन्धित पुलिस/राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular