Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:अराजकतत्वों ने फिर तोड़ी देवी प्रतिमा, आक्रोश

Bahraich News:अराजकतत्वों ने फिर तोड़ी देवी प्रतिमा, आक्रोश

पांच दिन पूर्व भी रिसिया में तोड़ी गई थी शिव प्रतिमा

संवाददाता

बहराइच। एक सप्ताह के भीतर दोबारा देव प्रतिमा खंडित कर अराजकतत्व कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। बुधवार देर रात रामगांव थाना क्षेत्र के बरुआघाट के गांवट माता मंदिर में अराजकतत्वों ने फिर प्रतिमा को खंडित कर कानून व्यवस्था को चुनौती दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे हिदू संगठनों में घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के बरुआघाट गांव में गांवट माता मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए आते हैं। बीती रात अराजकतत्व ने मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा को खंडित कर दिया। आहट पाकर ग्रामीण जग गए। पास जाकर देखा तो एक युवक प्रतिमा को खंडित कर भाग रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक आरोपित को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपित युवक मोमिन पुत्र इस्लाम अली निवासी मेटुकहा का रहने वाला है। रामगांव थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने घटना में शामिल युवक के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। इससे पहले भी पांच दिन पूर्व रिसिया थाना क्षेत्र के चकिया समय माता मंदिर में अराजक तत्वों ने शिवमूर्ति को खंडित कर जिले को सद्भाव को चोट पहुंचाने की साजिश रच चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल ने इस घटना को जिले का अमनचैन बिगाड़ने का साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पेट्रोलिग व्यवस्था बढ़ाकर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : 26 जनवरी को रखी जा सकती है मस्जिद की नींव

Bahraich News:अराजकतत्वों ने फिर तोड़ी देवी प्रतिमा, आक्रोश
RELATED ARTICLES

Most Popular